1-भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नमस्ते ट्रम्प समारोह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक लाख से अधिक की सभा को संबोधित किया | 2- ओडिशा सरकार ने नदियों द्वारा काटे गए सुदूर क्षेत्रों में नाव एम्बुलेंस सेवा शुरू की है | 3- अभय कुमार सिंह को NHPS का CMD नियुक्त किया | 4- केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल’’ निशंक’’ नयी दिल्ली में विजेताओ को विश्वकर्मा पुरस्कार 2019 प्रदान किया | इसका आयोजन अखिल भारतीय तकनीकी प्रशिक्षण परिषद्में किया गया था | 23 समूहों को सम्मानित किया गया | 5- "आप" नेता राम निवास सर्वसम्मति से दिल्ली विधान सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया | 6-यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अयोध्या में मस्जिद के लिए पांच एकड़ भूमि को स्वीकार किया। 7- मलेशिया-94 वर्षीय प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने सहयोगियों द्वारा सरकार गिराने के प्रस्ताव के बाद इस्तीफा दे दिया | 8- मध्य प्रदेश सरकार ने "मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना" शुरू की है | यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की शहरी युवाओ को हर साल 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देता है | 9- सुश्री जिया राय ने 15 फवरी 2020 को खुले पानी में सबसे तेज 14 किलोमीटर तैरने वाली विशेष लड़की बनकर विश्व रिकॉर्ड बनाया | 10- चीनी मोबाइल कंपनी REALME ने भारत में पहला 5G स्मार्ट फ़ोन लांच किया |