Q.1774:
हाल ही में, हुई घोषणा के मुताबिक ISRO तमिलनाडु में छोटे उपग्रहों हेतु ...... उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र बनाएगा? |
हाल ही में, इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के प्रमुख के सिवन ने 01 जनवरी 2020 को घोषणा की कि तमिलनाडु में छोटे उपग्रहों के लिए दूसरा उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र बनाया जायेगा। यह पोर्ट तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के थुटुकुडी में बनाया जाएगा। इसका इस्तेपमाल छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किया जायेगा। इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को भी मंजूरी दे दी है और इस परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र 2300 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। इसरो प्रमुख ने कहा कि गगनयान और चंद्रयान-3 मिशन 2020 में लॉन्च किए जाएंगे।