Q.1823:
इनमे से किस शब्द को ‘Oxford Hindi Word of the Year-2019’ चुना गया है? |
हाल ही में, ऑक्सफ़ोर्ड ने “संविधान” शब्द को वर्ष 2019 का हिन्दी वर्ड आफ द इयर चुना है। ऑक्सफ़ोर्ड द्वारा कहा गया है कि संविधान उचित शब्द है जो आम जनता के मूड और नीति निर्माताओं की ओर ध्यान आकर्षित करता है। ‘संविधान’ देश की भावना का प्रतीक है और साल 2019 संविधान की उस भावना का गवाह रहा जिसे समाज के सभी वर्गों में अपनाया जा रहा है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी टीम अपने फेसबुक पेज के जरिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द के चयन के लिए हजारों आवेदन मांगती है जिसके आधार पर यह चयन किया जाता है।