Q.2230:
नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Nelson Mandela Day) हर वर्ष मनाया जाता है? |
हाल ही में, 18 जुलाई 2020 को दुनियाभर में नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Nelson Mandela Day) मनाया गया है। हर वर्ष 18 जुलाई को पूरे विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया जाता है। नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद एवं भेदभावपूर्ण प्रणाली के विरुद्ध लड़ाई लड़ने वाले विश्व नेता के रूप में जाना है। अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छे कार्यों के प्रति जागरूक करना है और ऐसे अच्छे कामों के लिए एक दूसरे को प्रेरित करना है। पाठकों को बता दे की पहली बार 18 जुलाई 2010 को अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया गया था।