Q.2766:
प्रतिवर्ष ‘विश्व हिन्दी दिवस’ कब मनाया जाता है? |
हाल ही में, 10 जनवरी 2021 को दुनियाभर में विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को ही मनाया जाता है। प्रथम विश्व हिन्दी दिवस वर्ष 2006 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है। दुनिया में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था इसीलिए इस दिन को "विश्व हिन्दी दिवस" के रूप में मनाया जाता है।