Q.4870:
हाल ही में, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर कुल ... कर दिया है? |
हाल ही में, केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 46 फीसदी कर दिया है। अब इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा। इस प्रकार अब नवंबर 2023 से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 46% DA के आधार पर बनेगी। DA बढ़ने से केंद्र सरकार के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। आपको बता दे की सरकार DA की गणना हमेशा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर करती है। केंद्र सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों के DA में बदलाव करती है।