Q.4946:
हाल ही में, कौन भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) की पहली महिला महानिदेशक बनी है? |
हाल ही में, मध्य प्रदेश कैडर की 1991 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी "कंचन देवी (Kanchan Devi)" को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) देहरादून का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इस प्रकार कंचन देवी इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त पहली महिला भारतीय वन सेवा अधिकारी बन गयी हैं। आपको बता दे की यह परिषद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक अग्रणी परिषद है।