Q.5037:
ICC Awards 2023 में किस देश की महिला क्रिकेटर “नेट शिवर ब्रंट” को साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है? |
हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ष 2023 (ICC Awards 2023) के पुरस्कारों की घोषणा की है। जिसमे पुरुषों के ओवरऑल यानी 2023 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस चुने गए, जबकि महिलाओं में यह सम्मान इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट शिवर ब्रंट को मिला। ध्यान रहे की यह व्यक्तिगत श्रेणी में खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है क्योंकि इसमें तीनों प्रारूपो के आधार पर खिलाड़ी का चयन किया जाता है।