कैरम सबसे सरल खेल है| इतना सरल कि इसे बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं आदि सभी खेल सकते है| शारीरिक स्वास्थ्य कि द्रष्टि से यधपि इसका कोई महत्व नहीं है, फिर भी मनोरंजन के लिए यह अत्यंत लोकप्रिय है| इसका यह भी एक सकारात्मक पक्ष है कि इसके लिए किसी लंबे-चौड़े मैदान कि जरूरत नहीं है| कैरम घर के एक कोने में रखकर खेला जा सकता है| इस पर मौसम का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता| गर्मी हो या सर्दी या फिर तेज बरसात, यह बिना रुकावट के खेला जा सकता है|
सन् 1929 विश्व में कैरम का प्रदर्शन बंबई में किया गया| तभी से इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई| इसके लिए किसी कीमती उपकरण या पोशाक आदि की कोई जरूरत नहीं है|
इस खेल के लिए प्लाइवुड या हार्डबोर्ड का बना बोर्ड प्रयोग में लाया जाता है| इसका आकार वर्गाकार होता है, जो 76 से.मी. निश्चित किया गया है| इसका धरातल चिकना होता है| इसके चारों कोनों पर छिद्र होते है, जिनका व्यास 4.5 से.मी. होता है| बोर्ड के चारों ओर आधा इंच ऊंचा लकड़ी का बोर्डर होता है, जो गोटियों व स्ट्राइकर कों बाहर जाने से रोकता है| बोर्ड के बींचोबीच एक बड़ा वृत्त बना होता है, जिस पर गोटें रखी जाती है| इस वृत्त का व्यास 15 से.मी. होता है|
बोर्ड के प्रत्येक दो-दो छिद्रो के मध्य एक लंबी पट्टी खींची जाती है| इस प्रकार से ये चार पट्टियां होती है| प्रत्येक की लंबाई 47 से.मी. व चौड़ाई 3 से.मी. होती है| स्ट्राइकर इन पट्टियों की दोनों रेखाओ कों छूकर रखा जाता है| इन पट्टियों के दोनों सिरों पर 3.3 से.मी. व्यास के वृत्त होते है| किसी भी खिलाड़ी कों अपना स्ट्राइकर इन वृत्तो से बाहर रखने की अनुमति नहीं होती|
[जाने – लॉन टेनिस गेम रूल्स – खेल के नियम ]
कैरम बोर्ड के प्रत्येक छिद्र के सामने एक-एक लंबे तीर का निशान होता है| ये तीर इस बात के लिए सचेत करते है कि खेलने वाले का हाथ या उंगलिया इन तीरो से परे नहीं निकलनी चाहिए|
कैरम खेलने के लिए दो रंग की गोंटे प्रयोग की जाती है- एक काली व दूसरी पीली| गोंटे वृत्ताकार होती है जिनका व्यास 3 से.मी. न्यूनतम व 4.5 से.मी. अधिकतम होना चाहिए| गोंटों की कुल संख्या 19 होती है, जिनमे से 9 गोंटे काली व 9 गोंटे पीले (क्वीन) रंग की होती है| इनके अतिरिक्त एक गोट लाल रंग की होती है, जिसे रानी कहा जाता है, खेल में प्रत्येक गोटी प्रपट करने पर एक अंक मिलता है, किन्तु रानी गोटी प्राप्त करने पर खिलाड़ी कों पांच अंक मिलते है| इसीलिए प्रत्येक खिलाड़ी की यही इच्छा होती है कि रानी गोटी कों प्राप्त किया जाए|
गोंटों कों हिट करने के लिए स्ट्राइकर का प्रयोग किया जाता है| स्ट्राइकर से गोट का निशाना लेकर ही गोट कों छिद्र में डाला जाता है| स्ट्राइकर का निशाना इस तरह से लगना चाहिए कि गोट छिद्र में चली जाए|
स्ट्राइकर प्लास्टिक का बना होता है, जिसकी दोनों ओर की सतह समतल होती है| इसका व्यास 4 से.मी. से 6 से.मी. तक होता है| इसका भार लगभग 100 ग्राम होना चाहिए|
यह खेल सिंगल व डबल्स दोनों प्रकार से खेला जाता है| दोनों नियम समान है| डबल्स में चार खिलाड़ियो की आवश्यकता पड़ती है| दो-दो खिलाड़ियो की दो टीमे बनाई जाती है| टीम के सदस्य एक-दूसरे के सामने बैठते है| प्रत्येक टीम के अलग-अलग अंक जोंडे जाते है| जिस टीम के दोनों खिलाड़ियो के अंको का योग दूसरी टीम के खिलाड़ियो के अंको के योग से अधिक होता है, वह टीम विजेता होती है| पहले शॉट लगाने वाले खिलाड़ी व उसका साथी पीली गोंटों से खेलता है, बाकी दूसरे खिलाड़ी काली गोंटों से| प्रत्येक खिलाड़ी अपने क्रम के अनुसार खेलता है |
[इसे भी जाने – ओलम्पिक खेलों पर निबंध]
खेल शुरू होने से पहले कैरम की सतह पर पाउडर डाला जाता है, ताकि उसे चिकना बनाया जा सके| दोनों टीमों के खिलाड़ी बारी-बारी अपने शॉट लगाते है तथा गोंटे प्राप्त करते है| यह खेल 29 अंको का होता है| एक मैच में 29-29 अंको की तीन पारियां खेली जाती है| तीन में से दो पारियाँ जीतने वाली टीम या खिलाड़ी विजयी होता है|
खेलमे एकही हाथ इस्तेमाल करना आवश्यक है?
Agar bord pr sirf meri goti rahti hai to use samne wala player direct khel Sakta hai kya
Carrom game ki skills kya he isaki puri janakari
Carrom game ki skills kya he
यह खैल शरीर के लिये अच्छा नही है?
खेल खेलते समय पिली सोंगटी मेरी है और काली सोंगटी सामने वाली की है मै खेलते समय राणी के बाद कव्हर में सामने वाली की सोंगटी गई और उसके बाद उसको गेम खेलने को देना चाहिए या नही यदी दिया और उसके बाद मैने मेरी पिली सोंगटी निकालदी तो राणी का गुण किसको मिलता है
अगर खेल के दौरान एक पिली और एक काली गोट राहेजाती है और पिलीवाला काली गोट पॉकेट में डाल देता है तो उसे कितने पॉइंट मिलते है और यदि वो उसकी खुदीकी पीली गोट डालदेता है तो सामने वाले को कितने पॉइंट मिलते है
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity
क्या अपोसिट टीम मेरी अंतिम गोटी को स्ट्राइकर से सीधा मार सकता है?