Bihar Me Badh Par Nibandh बिहार में बाढ़ पर निबंध

बिहार में बाढ़ पर निबंध



GkExams on 18-01-2023


बिहार में बाढ़ पर निबंध : मित्रों बाढ़ एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जो एक बार आती है तो हजारों की संख्या में मनुष्य, पशु-पक्षियों तथा जानवरों की जान की दुश्मन बन जाती है तथा कई सालों तक लोग इस आपदा से ऊपर भी नहीं पाते। भारत में बाढ़ की चपेट से मुख्यतः एक ही राज्य हमेशा विशेष रूप से प्रभावित होता आया है और हो रहा है, वह है बिहार।


Bihar-Me-Badh-Par-Nibandh


इस इलाके की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि उसे बाढ़ से बचाया नहीं जा सकता। हिमालय से निकलने वाली कई नदियाँ नेपाल से होते हुए बिहार के इस इलाके में उतरती हैं। वैसे ताजा जल का यह स्रोत वरदान भी हो सकता है, लेकिन बरसात में ये नदियाँ परेशानी का सबब भी बनती रही हैं। कोशी एक ऐसी नदी है, जो अपनी चंचल धारा की वजह से कुछ ज्यादा ही कहर ढाती रही है।


हालाँकि इस समय में बाढ़ आने का सबसे मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग बताया जाता है। प्राकृतिक के साथ छेड़छाड़ के चक्कर में मानव ने अपने लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है और ग्लेशियर पिघल रहे हैं। भारी वर्षा हो रही है। जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और बाढ़ अपना कहर बरपा रही है।


बाढ़ (Flood) क्या है?




बाढ़ को सरल शब्दों में समझे तो यह एक प्राकृतिक या अप्राकृतिक आपदा है जिसमें अत्यधिक मात्रा में पानी एकत्र हो जाता है। और इस पानी से उस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए जीवन व्यापन करना मुश्किल हो जाता है।


अतिवृष्टि के कारण जब नदियों में जल संग्रहण उनकी क्षमता से बहुत अधिक हो जाता है तब जल नदी तट से ऊपर उठकर या उसे तोड़कर समीप के क्षेत्रों में फैल जाता है। हमारे देश की बात करें तो भारत के विभिन्न राज्यों में बार-बार आने वाली बाढ़ के कारण (effects of flood) जान-माल का भारी नुकसान होता है।



इसी प्रकार राष्ट्रीय बाढ़ आयोग ने देश में 4 करोड़ हेक्टेयर भूमि को बाढ़ (flood disaster) प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। असम, पश्चिम बंगाल और बिहार राज्य सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित राज्यों में से एक हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत की अधिकतर नदियाँ विशेषकर उत्तर प्रदेश और पंजाब में बाढ़ लाती रही हैं।


बाढ़ के कारण (causes of flood) :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा बाढ़ आने के मुख्य कारणों (causes of flood in hindi) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • वनों की कटाई
  • बादल फटना
  • मानव निर्मित अवरोध के कारण
  • मौसम संबंधी तत्वों के कारण



  • बाढ़ नियंत्रण के उपाय :




    यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा बाढ़ नियंत्रण के उपायों (flood control system) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • नदियों के ऊपरी क्षेत्रों में अनेक जलाशय बनाकर।
  • नदियों के ऊपरी जल संग्रहण क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण करके।
  • बाढ़ का पूर्वानुमान लगाकर।




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Sanjeet on 04-07-2023

    Neband kuch khas nhi hai





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment