किसी भी देश की पहचान उस देश के अहिच्छेत्र - उ. प्र. के बरेली जिले में स्थित यह स्थान किसी समय में पांचालों की राजधानी थी। Image source: travel. vibrant4.com अजंताकीगुफाएँ - यह स्थान महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसमें 29 बौद्ध गुफाएँ मौजूद हैं। ये गुफाएँ अपनी चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका काल 1 सदी ई. पू. से 7 शताब्दी ई. तक है। Image source: www.touristcarbooking.com अमरावती- यह ऐतिहासिक स्थल आधुनिक विजयवाड़ा के निकट स्थित है। सातवाहन वंश के समय में यह नगर कला, वास्तुकला एवं मूर्तिकला का प्रसिद्ध केंद्र था| Image source: navbharattimes.indiatimes.com अरिकमेडू- चोल काल के दौरान यह पांडिचेरी के निकट स्थित समुद्री बंदरगाह था, जहाँ से चोल और रोमन साम्राज्य के बीच व्यापार होता था| अयोध्या- यह आधुनिक फैज़ाबाद से कुछ दूरी पर सरयू नदी के किनारे स्थित है। यह कोसल राज्य की राजधानी थी और भगवान राम का जन्मस्थान भी यहीं है। आगरा - इस शहर की नींव लोदी वंश के बादशाह सिकंदर लोदी ने 1509 में रखी थी। बाद में मुगलसम्राटों ने इसे अपनी राजधानी बनाया। शाहजहाँ ने यहीं अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था। Image source: www.dodlastoursandtravels.com अमृतसर- यहाँ पर सिक्खों का पवित्र तीर्थ स्थल स्वर्ण मंदिर स्थित है। इसका निर्माण सिक्खों के चौथे गुरू रामदास ने करवाया था।
सांस्कृतिक और पुरातात्विक विकास से होती है | भारत में भी वैदिक काल से
लेकर वर्तमान समय तक अनेक शहरों, मंदिरों और स्थलों इत्यादि की खोज की जा
चुकी है, जिन्होंने इस देश के महत्व को विश्व स्तर पर कई गुना बढ़ाया है |
इस लेख में ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण शहरों, मंदिरों और स्थलों के बारे में
बताया जा रहा है |
Image source: www.thehindu.com
Image source: en.wikipedia.org
ओदन्तपुरी- यह नगर बिहार में गया के निकट स्थित था, जो बौद्धकालीन भारत का प्रमुख शिक्षा केंद्र था| पाल राजाओं ने इस शिक्षा केंद्र के विकास और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जो बाद में विश्वविद्यालय में बदल गया था|
Image source: www.letsseeindia.com
अमरकंटक-मध्य प्रदेशके शहडोल जिले में स्थित यह स्थल भारत के पवित्र स्थलों में से एक है| पवित्र नदी नर्मदा का उद्गम यहीं से होता है|
नर्मदा उद्गम कुण्ड
Image source: www.ibc24.in
इंद्रप्रस्थ- नई दिल्ली के निकट स्थित यह नगर महाभारत काल में कुरू राज्य की राजधानी थी।
एहोल- यह स्थान कर्नाटक में स्थित है। इसकी मुख्य विशेषता चालुक्यों द्वारा बनवाए गए पाषाण के मंदिर हैं।
एलीफेंटाकीगुफा- यह मुंबई से लगभग 6 मील की दूरी पर स्थित है। इसमें 7वीं व 8वीं शताब्दी की पत्थर को काटकर बनाई गई गुफाएँ स्थित हैं।
एलोरागुफायें - यह स्थान महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसमें पत्थर को काटकर बनाई गईं 34 गुफाएं स्थित हैं।
Image source: en.wikipedia.org
उज्जयिनी- छठी सदी ई. पू. में यह शहर उत्तरी अवन्ति की राजधानी थी। यहाँ प्रत्येक 12 साल के बाद महाकुम्भ लगता है|
Image source: www.aajkikhabar.com
कन्नौज- उत्तर प्रदेश में स्थित यह शहर हर्ष की राजधानी थी। इसका प्राचीन नाम कान्यकुब्ज था|
Image source: kannauj.nic.in
कन्याकुमारी- पद्मपुराण में वर्णित यह शहर भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित है।
Image source: archives.deccanchronicle.com
कपिलवस्तु- नेपाल के तराई में स्थित इसी स्थान पर महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था।
Image source: www.thevoyagetravels.com
कांचीपुरम- वर्तमान में कांजीवरम के नाम से विख्यात यह प्राचीन नगर सात पवित्र नगरों में से एक है।
Image source: www.indianmirror.com
कुशीनगर- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित इसी स्थान पर महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था।
Image source: vinhdeloctravel.com
कोणार्क - यह स्थान ओडिशा राज्य में स्थित है जो सूर्य मंदिर के लिए विख्यात है।
Image source: www.energyenhancement.org
खजुराहो - दसवीं से बारहवीं शताब्दी के मध्य चंदेल शासकों द्वारा निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध खजुराहों मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है।
गया- बिहार
में स्थित इस नगर की गणना पवित्र नगरियों में की जाती है। सम्पूर्ण भारत
के ऐसे हिन्दू जो कर्मकाण्ड में विश्वास रखते हैं, वे अपने पितरो का पिंडदान करने यहीं आते हैं|
चिदम्बरम- यह स्थान चेन्नई के 150 मील दक्षिण में स्थित है और एक समय यह चोल राज्य की राजधानी थी। यहाँ के मंदिर भारत के प्राचीनतम मंदिरों में से हैं और वे द्रविड़ स्थापत्यकला व वास्तुकला का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Image source: www.asia.si.edu
जयपुर- 1721 में कछवाहा शासक सवाई जयसिंह ने इस नगर की स्थापना की थी।
Image source: www.noicomitmilano.altervista.org
झांसी- उत्तर प्रदेश का यह नगर रानी लक्ष्मी बाई की वजह से प्रसिद्ध है।
Image source: merashangharsh.blogspot.com
दौलताबाद- प्राचीनकाल में देवगिरि के नाम से विख्यात यह नगर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है। मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे अपनी राजधानी बनाया था।
Image source: www.thehistoryhub.com
नालंदा-बिहार की राजधानी पटना से दक्षिण की ओर लगभग 55 किमी. की दूरी पर प्राचीन काल में नालंदा विश्वविद्यालय स्थित था| इसकी स्थापना कुमारगुप्त ने की थी| प्राचीन समय में यह बौद्ध धर्म एवं शिक्षा का महान केंद्र था| यहाँ 10000 छात्रों के अध्ययन की व्यवस्था थी|
Image source: www.patrika.com
पाटलिपुत्र- बिहार स्थित पाटलिपुत्र वर्तमान में पटना के नाम से प्रसिद्ध है। यह मौर्यों की राजधानी थी।
Image source: www.buzzntravel.com
पावापुरी-बिहार राज्य में स्थित पावापुरी में जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर स्वामी को निर्वाण की प्राप्ति हुई थी|
Image source: ultraliant.com
पुणे- मराठा सरदार शिवाजी तथा उनके पुत्र शम्भाजी की राजधानी पुणे महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर माना जाता है।
Image source: www.puneonline.in
पुरूषपुर- प्रथम शताब्दी ई.पू. में कनिष्क द्वारा स्थापित पुरूषपुर पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत में स्थित है। इसे वर्तमान में पेशावर के नाम से जाना जाता है।
Image source: indiannova.in
प्लासी- प्लासी 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी एवं बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुए युद्ध के लिए प्रसिद्ध है।
प्रयाग- तीर्थराज कहलाने वाला यह नगर गंगा-यमुना के संगम पर बसा है। प्राचीन काल से ही इस स्थली की गणना पवित्र नगरियों में की जाती है। बाद में अकबर ने इसका नाम बदलकर इलाहाबाद कर दिया था।
Image source: www.templenet.com
पारसनाथ- यह स्थान झारखण्ड राज्य में स्थित है| जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 21 को यहाँ निर्वाण प्राप्त हुआ था| यह स्थान सुमेर शिखर के नाम से भी प्रसिद्ध है|
Image source: www.hoparoundindia.com
फतेहपुरसीकरी - यह स्थान आगरा से 23 मील की दूरी पर स्थित है। इसकी स्थापना 1569 मेंअकबर ने की थी। यहाँ पर 176 फीट ऊँचा बुलंद दरवाजा मौजूद है।
बोधगया- यह स्थान बिहार के गया जिले में स्थित है। इसी स्थान पर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई थी|
बीजापुर- युसूफ आदिलशाह द्वारा स्थापित यह नगर कर्नाटक में स्थित है। यहां गोल गुंबज मुहम्मद आदिलशाह का मकबरा है।
बादामीयावातापी- कर्नाटक में स्थित यह स्थान चालुक्य मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है जो कि गुहा-मंदिरों में पाई जाती है। यह स्थान द्रविड़ वास्तुकला का उत्तम उदाहरण है।
भुवनेश्वर- वर्तमान समय में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर प्राचीन समय में उत्कल की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध था। यहाँ के मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।
भीतरगांव- उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित यह स्थल गुप्तकालीन ईंटों से बने मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
मुंगेर-बिहार राज्य स्थित मुंगेर नगर प्राचीन अंग साम्राज्य का प्रमुख केंद्र था| कुछ विद्वानों के अनुसार इस नगर की स्थापना चन्द्रगुप्त द्वारा की गयी थी| महाभारत काल में चंपा इसकी राजधानी थी|
मदुरै- पाण्ड्य राजाओं की राजधानी एवं तमिलनाडु में स्थित यह नगर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
मथुरा- उत्तर प्रदेश में स्थित यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली होने की वजह से प्रसिद्ध है।
भारत की धार्मिक महत्व वाली पांच नदियां
मामल्लपुरम- पल्लव नरेश नरसिंह वर्मन द्वारा चेन्नई के पास निर्मित यह नगर वर्तमान में महाबलीपुरम के रुप में विख्यात है। यहां के मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।
माउंटआबू- दिलवाड़ा के जैन मंदिर के लिए प्रसिद्ध यह स्थान अरावली पर्वत पर स्थित है।
रामेश्वरम- तमिलनाडु में स्थित यह स्थान रामनाथ स्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
राजगीरयाराजगृह- यह बिहार की राजधानी पटना से दक्षिण की ओर लगभग 74 किमी. की दूरी पर स्थित है| प्राचीनकाल में यह मगध की राजधानी था और इसका नाम गिरिव्रज था|
वैशाली-बिहार में स्थित इस नगर को इक्ष्वाकुवंशीय राजा विशाल ने बसाया था| यहाँ जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था| यहाँ द्वितीय बौद्ध संगीति का भी आयोजन किया गया था|
वाराणसी-वरुणा और असी के मध्य स्थित होने के कारण यह नगर वाराणसी के नाम से जाना जाता है| उत्तर
वैदिक कल से लेकर वर्तमान काल तक यह भारत का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र रहा
है| धार्मिक एवं शैक्षिक दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण स्थल रहा है|
विजयनगर - इस राज्य की नींव 1336 में तुंगभद्रा नदी के तट पर हरिहर व बुक्का द्वारा रखी गई थी।
सारनाथ- यह स्थान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित है जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।
चोल काल में निर्मित मंदिरों की सूची
हम्पी- कर्नाटक में स्थित यह स्थान मध्यकालीन युग में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी।
हरिद्वार-गंगा के तट पर स्थित इस नगर की गणना भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में की जाती है| ‘हर की पौड़ी’ यहाँ का प्रसिद्ध स्थान है| यहाँ महाकुम्भ और अर्धकुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है|
हड़प्पा- पाकिस्तान के पँजाब प्रांत के माँटगोमेरी जिले में स्थित यह स्थल हड़प्पा संस्कृति काल में एक प्रमुख शहर था।
श्रवणबेलगोला- कर्नाटक के हासन जिले में स्थित श्रवणबेलगोला जैन धर्म के मुख्य केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां जैन तीर्थंकर बाहुबली की विशाल मूर्ति है।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity