Notice: Constant SITE_PATH already defined in /home/gkexams/public_html/ask/question.php on line 3
हुंडरू का जलप्रपात - हुंडरू Ka JalPrapat -53839 Join Telegram

हुंडरू Ka JalPrapat हुंडरू का जलप्रपात

हुंडरू का जलप्रपात




Notice: Undefined variable: clen in /home/gkexams/public_html/ask/comment_list.php on line 22
GkExams on 23-11-2018


हुंडरू जलप्रपात 74 मीटर यानी क़रीब 243 फीट की उंचाई से गिरता है। यह झारखण्ड का सबसे ऊँचा जलप्रपात है, हुंडरू जलप्रपात, राँची हुंडरू जलप्रपात झारखण्ड राज्य का सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात है। यह रांची से क़रीब 42 किलो मीटर दूर स्वर्णरेखा नदी के किनारे है। वर्षा ऋतु में इस झरने को देखने के लिए पर्यटकों की यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है। यह सुन्दर झरना राँची-पुरुलिया मार्ग पर स्थित है। हुंडरू जलप्रपात 74 मीटर यानी क़रीब 243 फीट की उंचाई से गिरता है। यह झारखण्ड का सबसे ऊँचा जलप्रपात है, जिसकी छटा देखते ही बनती है। वर्षा के दिनों में इस जलप्रपात की धारा मोटी हो जाती है। इन दिनों में तो इसका दृश्य और भी सुंदर व मनमोहक हो जाता है। इसी जलप्रपात से सिकीदरी में पनबिजली का उत्पादन किया जाता है।


{झारखंड-आधार}}हुंडरू प्रपात झारखंड राज्य में सर्वाधिक ऊँचाई से गिरने वाला प्रपात है, अत: पर्यटन पटल पर सर्वाधिक प्रसिद्ध भी यही है। स्वर्णरेखा नदी की जलराशि से प्रस्फ़ुटित इस प्राकृतिक झरने के ऊँचाई से गिरने का लाभ झारखंड राज्य को पनबिजली के रूप में विगत 50 वर्षों से प्राप्त होता आ रहा है। औसतन 100 मेगावाट पनबिजली इस परियोजना से पैदा होती है, जिसे सिकिदिरी प्रोजेक्ट के नाम से भी जाना जाता है। परन्तु यह बिजली जलराशि की प्रचुरता तक ही निर्मित हो पाती है। सालभर विद्युत उत्पादन की स्थिति शायद ही कभी बन पाती हो। झारखंड की राजधानी राँची से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित हुंडरू प्रपात के लिये अच्छी सड़क है, जहाँ राँची-पटना हाईवे के किसी तरफ़ से आकर भी पहुँचा जा सकता है। हाईवे पर स्थित राँची ज़िले के ओरमाँझी ब्लाक चौक से पूर्व दिशा की ओर जाने वाली पक्की सड़क से सिकिदिरी लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है, जहाँ से हुंडरू प्रपात तक पहुँचने के लिये सुन्दर नयनाभिराम पहाड़ियों के अंचल में लगभग 7 से 8 किलोमीटर और आगे सर्पीले मार्ग से जाना पड़ता है। सैलानी झरने के उद्गम तथा नीचे की तलहटी, दोनों तरफ़ से प्रपात की गिरती स्वच्छ-धवल जलराशि देखने का आनन्द उठा सकते हैं। रात्रि विश्राम की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, अत: सलाह दी जाती है कि समय रहते राँची शहर अथवा अपने गन्तव्य के लिये प्रस्थान कर जायँ। पठारो से नदियों के उचाई से गिरने के कारण इनका निर्माण होता है



Notice: Undefined variable: rlinks in /home/gkexams/public_html/ask/related.php on line 11


सम्बन्धित प्रश्न



Comments


Fatal error: Uncaught mysqli_sql_exception: You have an error in your SQL syntax; check the manual that corresponds to your MySQL server version for the right syntax to use near '-7' at line 1 in /home/gkexams/public_html/ask/comment_list.php:111 Stack trace: #0 /home/gkexams/public_html/ask/comment_list.php(111): mysqli_query(Object(mysqli), 'SELECT cid, com...') #1 /home/gkexams/public_html/ask/forum.php(59): include('/home/gkexams/p...') #2 /home/gkexams/public_html/ask/question.php(165): include('/home/gkexams/p...') #3 {main} thrown in /home/gkexams/public_html/ask/comment_list.php on line 111