अशोक गहलोत के बारें में (Biography of ashok gehlot in hindi) : अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्थान में हुआ। स्व॰ श्री लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर जन्मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्नातक डिग्री प्राप्त की तथा अर्थशास्त्र विषय लेकर स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की।
गहलोत का विवाह 27 नवम्बर, 1977 को श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव (ashok gehlot son) गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत (ashok gehlot daughter) हैं।
इनकी जाति माली एवं गोत्र (ashok gehlot cast) गहलोत है। आपको बता दे की पुराने समय में मालियों का काम फल व सब्जियाँ उगाना और बेचना होता था। गहलोत को जादू करना और देखना पसंद होने से उन्हें जादूगर भी कहा जाता है। ध्यान रहे की गहलोत अब तक राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके है, जो इस प्रकार है...
1. 13 दिसम्बर 2008 – 12 दिसम्बर 2013
2. 1 दिसम्बर 1998 – 8 दिसम्बर 2003
3. 17 दिसम्बर 2018 से अब तक
इसके अलावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई अहम पदों पर रह चुके गहलोत तीन बार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। गहलोत ने राजनीति के अलावा 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी शरणार्थियों के शिविरों में काम किया और कई सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहे। अशोक गहलोत की अब तक की सभी राजनितिक यात्राएँ इस प्रकार है...
वर्ष 1974 : एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष।
वर्ष 1979 : शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जोधपुर के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
वर्ष 1980 : जोधपुर संसदीय क्षेत्र से 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 8वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं लोकसभा में जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
वर्ष 1980 : लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में चुने गए।
वर्ष 1982 : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
वर्ष 1982 : केंद्रीय उप मंत्री, पर्यटन विभाग के रूप में चुने गए।
वर्ष 1983 : केंद्रीय पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री बने।
वर्ष 1984 : खेल विभाग के केंद्रीय उप मंत्री के रूप में कार्य किया।
वर्ष 1985, 1994, 1997 : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।
वर्ष 1991 : संचार पर सलाहकार समिति (लोकसभा) में नियुक्त किया गया।
वर्ष 1991 : रेलवे की स्थायी समिति (10वीं और 11वीं लोकसभा) के सदस्य बने।
वर्ष 1998 : राजस्थान के मुख्यमंत्री बने।
वर्ष 1999 : सरदारपुरा (जोधपुर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में नियुक्त हुए।
वर्ष 2008 : राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से सेवा की।
वर्ष 2017 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव चुने गए।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity