इस लेख के जरिये हम आपको विश्वविद्यालय (Essay On University) के बारें में बतायेंगे जैसे ये क्या है, कैसे काम करता है और इसमें क्या कुछ सिखा जा सकता है ये सब जो निम्नलिखित है...
विश्वविद्यालय क्या है?
यह वह संस्था
(university in hindi) है जिसमें सभी प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती हो, परीक्षा ली जाती हो तथा लोगों को विद्या संबंधी उपाधियाँ आदि प्रदान की जाती हों। इन सबके अलावा इसमें विश्वविद्यालय के मैदान, भवन, प्रभाग, तथा विद्यार्थियों का संगठन आदि भी सम्मिलित होते हैं।
इसे अगर दुसरे शब्दों में समझे तो विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है जो व्यक्तियों को अनुसंधान में प्रशिक्षित करता है और समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाता है। और इस संस्थान के पास डिग्री जारी करके अपने स्नातकों के पेशेवर स्तर को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त अधिकार और मान्यता है।
दुनिया का पहला विश्वविद्यालय :
ये हमारे लिए एक गर्व की बात है की भारत में ही दुनिया का पहला विश्वविद्यालय खुला था, जिसे नालंदा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना गुप्त काल के दौरान पांचवीं सदी में हुई थी, लेकिन सन् 1193 में आक्रमण के बाद इसे नेस्तनाबूत कर दिया गया था।
इतिहास की माने तो बिहार के नालंदा में स्थित इस विश्वविद्यालय में आठवीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी के बीच दुनिया के कई देशों से छात्र पढ़ने आते थे। इस विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार छात्र पढ़ते थे, जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, फारस और तुर्की से आते थे। और यहां करीब दो हजार शिक्षक पढ़ाते थे।
विश्वविद्यालय के प्रकार :
हमारे देश भारत में विश्वविद्यालय
(university in india) के चार प्रकार होते है, जो निम्नलिखित है...
1. केन्द्रीय विश्वविद्यालय
2. स्टेट यूनिवर्सिटी
3. डीम्ड यूनिवर्सिटी
4. प्राइवट यूनिवर्सिटी
विश्वविद्यालय की समस्याएँ :
वर्तमान समय में विश्वविद्यालयों में शिक्षा की अनेक समस्याएँ हैं जिन पर शासन तथा शिक्षाविदों का ध्यान केंद्रित है। माध्यमिक स्तर पर शिक्षा के प्रसार के कारण विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की सख्या बढ़ रही है और प्रश्न यह है कि क्या विश्वविद्यालय उन सभी विद्यार्थियों को स्थान दें जो आगे पढ़ना चाहते हैं, अथवा केवल उन्हीं को चुनकर लें जो उच्च शिक्षा से लाभ उठाने में समर्थ हों? शिक्षा का माध्यम क्या हो?
इन सबके अलावा कुछ विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की अनुशासनहीनता भी एक समस्या है। योग्य अध्यापकों को विश्वविद्यालय में आकर्षित करना तथा उन्हें बनाए रखना कम महत्वपूर्ण नहीं। देश की वर्तमान दशा को देखते हुए तथा हमारा आज व कल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किस प्रकार के पाठ्यविषय प्रारंभ किए जाएँ और आगे के विश्वविद्यालयों का क्या रूप हो? ये प्रश्न राष्ट्रोत्थान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
भारत के प्रमुख विश्वविद्यालय :
यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों
(List of universities in India) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कलकत्ता विश्वविद्यालय मुंबई विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय हैदराबाद विश्वविद्यालय उस्मानिया विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया पांडिचेरी विश्वविद्यालय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली गुरु गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय तेजपुर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला भारतियर विश्वविद्यालय गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास विश्वविद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय उत्कल विश्वविद्यालय बैंगलोर विश्वविद्यालय इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी कोचीन इंस्टीट्युट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी
Allahabad University bhool gye kya aap