सही उत्तर : न्यायमूर्ति फातिमा एम. बीवी
व्याख्या :
वर्ष 1989 में न्यायमूर्ति फातिमा एम. बीवी भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनी थीं। इनका पूरा नाम मीरा साहिब फातिमा बीबी है। वे तमिलनाडू की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। इसके अलावा भारतभर में उच्च न्यायालय की बात करें तो "न्यायमूर्ति लीला सेठ" दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनी थीं।
भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची :
यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा भारत के सुप्रीम कोर्ट के अब तक के मुख्य न्यायाधीशों की सूची
(List of Chief Justice of India) बता रहे है, जो इस प्रकार है....
1. एच जे कनिया - 26 जनवरी 1950 से 6 नवम्बर 1951 तक
2. एम पी शास्त्री - 7 नवम्बर 1951 से 3 जनवरी 1954 तक
3. मेहरचंद महाजन - 4 जनवरी 1954 से 22 दिसम्बर 1954 तक
4. बी के मुखरीजा - 23 दिसम्बर 1954 से 31 जनवरी 1956 तक
5. एस आर दास - 1 फ़रवरी 1956 से 30 सितम्बर 1959 तक
6. बी पी सिन्हा - 1 अक्टूबर 1959 से 31 जनवरी 1964 तक
7. पी बी गजेंद्रगडकर - 1 फ़रवरी 1964 से 15 मार्च 1966 तक
8. ए के सरकार - 16 मार्च 1966 से 29 जून 1966 तक
9. के एस राव - 30 जून 1966 से 11 अप्रैल 1967 तक
10. के एन वान्चू - 12 अप्रैल 1967 से 24 फ़रवरी 1968 तक
11. एम हिदायतुल्ला - 25 फ़रवरी 1968 से 16 दिसम्बर 1970 तक
12. जे सी शाह - 17 दिसम्बर 1970 से 21 जनवरी 1971 तक
13. एस एम सिकरी - 22 जनवरी 1971 से 25 अप्रैल 1973 तक
14. ए एन रे - 26 अप्रैल 1973 से 27 जनवरी 1977 तक
15. मिर्जा हमीदुल्ला बेग - 28 जनवरी 1977 से 21 फ़रवरी 1978 तक
16. वाई वी चंद्रचूड़ - 22 फ़रवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक
17. पी एन भगवती - 12 जुलाई 1985 से 20 दिसम्बर 1986 तक
18. आर एस पाठक - 21 दिसम्बर 1986 से 18 जून 1989 तक
19. ई एस वेंकटरमैय्या - 19 जून 1989 से 17 दिसम्बर 1989 तक
20. एस मुखर्जी - 18 दिसम्बर 1989 से 25 सितम्बर 1990 तक
21. रंगनाथ मिश्र - 26 सितम्बर 1990 से 24 नवम्बर 1991 तक
22. के एन सिंह - 25 नवम्बर 1991 से 12 दिसम्बर 1991 तक
23. एम एच कनिया - 13 दिसम्बर 1991 से 17 नवम्बर 1992 तक
24. एल एम शर्मा - 18 नवम्बर 1992 से 11 फ़रवरी 1993 तक
25. एम एन वेंकटचेलैय्या - 12 फ़रवरी 1993 से 24 अक्टूबर 1994 तक
26. ए एम अहमदी - 25 अक्टूबर 1994 से 24 मार्च 1997 तक
27. जे एस वर्मा - 25 मार्च 1997 से 17 जनवरी 1998 तक
28. एम एम पुंछी - 18 जनवरी 1998 से 9 अक्टूबर 1998 तक
29. ए एस आनंद - 10 अक्टूबर 1998 से 11 जनवरी 2001 तक
30. एस पी भरुचा - 11 जनवरी 2001 से 6 मई 2002 तक
31. बी एन कृपाल - 6 मई 2002 से 8 नवम्बर 2002 तक
32. जी बी पटनायक - 8 नवम्बर 2002 से 19 दिसम्बर 2002 तक
33. वी एन खरे - 19 दिसम्बर 2002 से 2 मई 2004 तक
34. राजेन्द्र बाबू - 2 मई 2004 से 1 जून 2004 तक
35. आर सी लहोटी - 1 जून 2004 से 1 नवम्बर 2005 तक
36. वाई के सभरवाल - 1 नवम्बर 2005 से 13 जनवरी 2007 तक
37. के. जी. बालकृष्णन - 13 जनवरी 2007 से 11 मई 2010 तक
38. एस एच कापड़िया - 12 मई 2010 से 28 सितम्बर 2012 तक
39. अल्तमास कबीर - 29 सितम्बर 2012 से 18 जुलाई 2013 तक
40. पी सतशिवम - 19 जुलाई 2013 से 26 अप्रैल 2014 तक
41. राजेन्द्र मल लोढ़ा - 26 अप्रैल 2014 से 27 सितम्बर 2014 तक
42. एच एल दत्तु - 28 सितम्बर 2014 से 2 दिसम्बर 2015 तक
43. टी एस ठाकुर - 3 दिसम्बर 2015 से 3 जनवरी 2017 तक
44. जगदीश सिंह खेहर - 4 जनवरी 2017 से 27 अगस्त 2017 तक
45. दीपक मिश्रा - 28 अगस्त 2017 से 2 अक्टूबर 2018 तक
46. रंजन गोगोई - 3 अक्टूबर 2018 से 17 नवम्बर 2019 तक
47. शरद अरविंद बोबडे - 18 नवम्बर 2019 से 23 अप्रैल 2021 तक
48. एन वी रमण - 24 अप्रैल 2021 से 21 अगस्त 2022 तक
49. यूयू ललित - 22 अगस्त 2022 से 08 नवम्बर 2022 तक
50. धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़ - 09 नवम्बर 2022 से अब तक
लीला सेठ भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश थी जो कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यरत थी