सही उत्तर : राबड़ी देवी
व्याख्या :
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) राजनीति पार्टी से सम्बन्ध रखने वाली राबड़ी देवी स्वतन्त्र भारत में बिहार प्रान्त की पहली महिला मुख्यमंत्री (First Female Chief Minister In Bihar) थीं। मुख्यमन्त्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा जो 25-07-1997 से 11-02-1999 तक चल सका। दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमन्त्री के तौर पर अपना पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया। उनके दूसरे और तीसरे कार्यकाल की अवधि क्रमशः सन् 09-03-1999 - 02-03-2000 और 11-03-2000 - 06-03-2005 रहा था।
बिहार के मुख्यमंत्रियों की सूची :
यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको बिहार के अब तक के मुख्यमंत्रियों की सूची
(List of Chief Ministers of Bihar & Their Tenure Periods) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...
श्री कृष्ण सिंह (तीन बार) : 2 अप्रैल 1946 से 31 जनवरी 1961 तक दीप नारायण सिंह : 1 फ़रवरी 1961 से 18 फ़रवरी 1961 तक बिनोदानन्द झा : 18 फ़रवरी 1961 से 2 अक्टूबर 1963 तक के. बी. सहाय : 2 अक्टूबर 1963 से 5 मार्च 1967 तक महामाया प्रसाद सिन्हा : 5 मार्च 1967 से 28 जनवरी 1968 तक सतीश प्रसाद सिंह : 28 जनवरी 1968 से 1 फ़रवरी 1968 तक बी. पी. मंडल : 1 फ़रवरी 1968 से 2 मार्च 1968 तक भोला पासवान शास्त्री : 22 मार्च 1968 से 29 जून 1968 तक राष्ट्रपति शासन : 29 जून 1968 से 26 फ़रवरी 1969 तक हरिहर सिंह : 26 फ़रवरी 1969 से 22 जून 1969 तक भोला पासवान शास्त्री (दूसरी बार) : 22 जून 1969 से 4 जुलाई 1969 तक राष्ट्रपति शासन : 6 जुलाई 1969 से 16 फ़रवरी 1970 तक दरोगा प्रसाद राय : 16 फ़रवरी 1970 से 22 दिसम्बर 1970 तक कर्पुरी ठाकुर : 22 दिसम्बर 1970 से 02 जून 1971 तक भोला पासवान शास्त्री (तीसरी बार) : 02 जून 1971 से 09 जनवरी 1972 तक राष्ट्रपति शासन : 9 जनवरी 1972 से 19 मार्च 1972 तक केदार पांडे : 19 मार्च 1972 से 02 जुलाई 1973 तक अब्दुल ग़फ्फूर : 02 जुलाई 1973 से 11 अप्रॅल 1975 तक जगन्नाथ मिश्रा : 11 अप्रॅल 1975 से 30 अप्रॅल 1977 तक राष्ट्रपति शासन : 30 अप्रॅल 1977 से 24 जून 1977 तक कर्पुरी ठाकुर (दूसरी बार) : 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 तक राम सुंदर दास : 21 अप्रॅल 1979 से 17 फ़रवरी 1980 तक राष्ट्रपति शासन : 17 फ़रवरी 1980 से 8 जून 1980 तक जगन्नाथ मिश्रा (दूसरी बार) : 08 जून 1980 से 14 अगस्त 1983 तक चन्द्रशेखर सिंह : 14 अगस्त 1983 से 12 मार्च 1985 तक बिन्देश्वरी दुबे : 12 मार्च 1985 से 13 फ़रवरी 1988 तक भगवत झा आज़ाद : 14 फ़रवरी 1988 से 10 मार्च 1989 तक सत्येन्द्र नारायण सिंह : 11 मार्च 1989 से 06 दिसम्बर 1989 तक जगन्नाथ मिश्रा (तीसरी बार) : 06 दिसम्बर 1989 से 10 मार्च 1990 तक लालू प्रसाद यादव : 10 मार्च 1990 से 28 मार्च 1995 तक राष्ट्रपति शासन : 28 मार्च 1995 से 4 अप्रैल 1995 तक लालू प्रसाद यादव (दूसरी बार) : 04 अप्रैल 1995 से 25 जुलाई 1997 तक राबड़ी देवी : 25 जुलाई 1997 से 11 फ़रवरी 1999 तक राष्ट्रपति शासन : 11 फ़रवरी 1999 से 9 मार्च 1999 तक राबड़ी देवी (दूसरी बार) : 09 मार्च 1999 से 02 मार्च 2000 तक नितीश कुमार : 03 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक राबड़ी देवी (तीसरी बार) : 11 मार्च 2000 से 06 मार्च 2005 तक राष्ट्रपति शासन : 7 मार्च 2005 से 24 नवंबर 2005 तक नितीश कुमार (दूसरी बार) : 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक नितीश कुमार (तीसरी बार) : 26 नवंबर 2010 से 20 मई 2014 तक जीतनराम माँझी : 20 मई 2014 से 20 फ़रवरी 2015 तक नीतीश कुमार (पाँचवी बार) : 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक नीतीश कुमार (छठी बार) : 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक नीतीश कुमार (सतवी बार) : 27 जुलाई 2017 से अब तक