Chhota Nagpur Audyogik Shetra छोटा नागपुर औद्योगिक क्षेत्र

छोटा नागपुर औद्योगिक क्षेत्र

Pradeep Chawla on 18-10-2018

छोटानागपुर प्रदेश


छोटानागपुर प्रदेश झारखंड उत्तरी उड़ीसा और पश्चिमी पश्चिम बंगाल में फ़ैला है और भारी धातु उद्योगों के लिए जाना जाता है। यह प्रदेश अपने विकास के लिए दामोदर घाटी में कोयला और झारखंड तथा उत्तरी उड़ीसा में धात्विक और अधात्विक खनिजों की खोज का रिणी है। कोयला लौह अयस्क और दूसरे खनिजों की निकटता इस प्रदेश में भारी उद्योगों की स्थापना को सुसाध्य बनाती है। इस प्रदेश में छ: बड़े एकीकृत लौह-इस्पात संयंत्र जमशेदपुर बर्नपुर कुल्टी दुर्गापुर बोकारो और राउरकेला में स्थापित है। उर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए ऊष्मीय और जलविद्युतशक्ति संयंत्रों का निर्माण दामोदर घाटी में किया गया है। प्रदेश के चारों ओर घने बसे प्रदेशों से सस्ता श्रम प्राप्त होता है और हुगली प्रदेश अपने उद्योगों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध कराता है।


भारी इंजीनियरिंग मशीन-औजार उर्वरक सीमेंट कागजा रेल इंजन और भारी विद्युत उद्योग इस प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण उद्योग हैं। राँची धनबाद चैबासा सिंदरी हजारीबाग जमशेदपुर बोकारो राउरकेला दुर्गापुर आसनसोल और डालमियानगर महत्वपूर्ण केंद्र हैं।



Advertisements


Advertisements


Comments
Advertisements