Tawa Bandh ranipur Madhy Pradesh तवा बांध ranipur मध्य प्रदेश

तवा बांध ranipur मध्य प्रदेश

GkExams on 26-03-2022


Tawa Dam Address : HX6G+VVR, Ranipur, Madhya Pradesh 461668


तवा परियोजना के बारें में :


तवा परियोजना भारत की एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना है। इसके अन्तर्गत नर्मदा की सहायक तवा नदी पर बांध बनाया गया है, जो मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। यह बांध 58 मीटर ऊँचा एवं 1815 मीटर लम्बा है । बांध की अधिकतम ऊँचाई नींव की गहनतम सतह से 58 मीटर है।


इस बांध एवं नहर का निर्माण कार्य सन् 1978 में पूर्ण हो चुका है। इसकी संचयन क्षमता 1993 मिलियन घन मीटर है। और इसकी वार्षिक अनुमानित सिंचाई क्षमता 3,32,720 हेक्टेयर है।


तवा परियोजना मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में होने के कारण ये मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को लाभांवित करती है। इस परियोजना से हरदा, होशंगाबाद, सीहोर जिले लाभांवित होते है।


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की वर्ष 1958 में प्रशासकीय स्वीकृति के समय तवा परियोजना में तवा बांध की लागत करीब 14 करोड़ रुपए आंकी गई थी। 1967 में काम शुरू हुआ, तो इसमें 34.14 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया। इसके 7 साल बाद 1974 में 172 करोड़ रुपए में बांध तैयार हुआ। इसमें नहरों का काम भी हुआ। 12 गुना लागत बढ़ गई थी।

Advertisements


Advertisements


Comments लखन वर्मा on 26-01-2021

तवा बांध म०प्र० के होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील में तवा नदी जो कि नर्मदा की बांंयी सहायक नदी हैैै,पर बना म०प्र० का दूसरा सबसे लंबा बांध है ि‍जिसकी लम्‍बाई 1815मी० तथा ऊंचाई 57.91मी० है। इस परियोजना से हरदा, होशंगाबाद, सीहोर जिले लाभांवित होतेे है।

Advertisements


Advertisements