हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय जूता कंपनी बाटा (BATA) ने संदीप कटारिया (Sandeep Kataria) को तत्काल प्रभाव से अपना ग्लोबल CEO बनाया है। पाठकों को बता दे की कटारिया अभी बाटा इंडिया के सीईओ हैं। और वह नसार्ड की जगह लेंगे। इसके साथ ही 49 साल के कटारिया उन विशिष्ट भारतीयों की जमात में शामिल हो गए हैं जो ग्लोबल कंपनियों में प्रमुख पद संभाल रहे हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, मास्टरकार्ड के अजय बंगा, आईबीएम के अरविंद कृष्णा शामिल हैं।