हाल ही में, राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (National Bureau of Plant Genetic Resources- NBPGR), पूसा, नई दिल्ली में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नवीनीकृत-अत्याधुनिक राष्ट्रीय जीन बैंक (Modern Gene Bank) बनाया गया है। पाठकों को बता दे की जापान के बाद यह दुनिया के दूसरे नंबर का बैंक है। इस अनूठे संस्थान में एक से बढ़कर एक वनस्पतियों के प्लाज्मा संरक्षित हैं। जरूरत के अनुरूप संरक्षित प्लाज्मा से जहां वनस्पति की संबंधित प्रजाति फिर से विकसित की जा सकती है, वहीं इनकी मदद से नई प्रजातियों का भी विकास संभव है।