हाल ही में, सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने राज्य में 01 जनवरी 2022 से बोतल बंद पानी बेचने पर रोक लगा दी है। पाठकों को बता दे की इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकना है। यह सच है की "लोग पानी की बोतल काम में लेकर जहां-तहां उसे फेंक देते हैं। इसके चलते न केवल जगहों की खूबसूरती खराब हो रही है बल्कि पर्यावरण का भी गंभीर संकट पनप रहा है।" इसके बाद लोगों को पानी के लिए अपने खुद के थर्मस या दूसरे साधनों का इंतजाम करना पड़ेगा।