हाल ही में, जारी वर्ष 2021 की भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक (Corruption Perception Index 2021) में 180 देशों की सूची में भारत को 85वां स्थान मिला है। यहाँ भारत को पिछले साल की तुलना में एक स्थान का सुधार हुआ है। पिछली बार भारत इस रिपोर्ट में 86वें स्थान पर था। इस सूची में डेनमार्क, फिनलैंड, न्यूजीलैंड और नॉर्वे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं इस रिपोर्ट में दक्षिण सूडान 11 अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर है।