हाल ही में, जारी वैश्विक आर्थिक मंच (WEF) की वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2022 (Global Gender Gap Report 2022) में 146 देशों की सूची में भारत को 135वां स्थान मिला है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की पिछले वर्ष भारत 156 देशों की सूची में 140वें स्थान पर था। इस ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आइसलैंड दुनिया के सबसे अधिक लिंग-समान देश के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, इसके बाद फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूजीलैंड और स्वीडन का स्थान आता है।