हाल ही में, ‘दिनेश गुणवर्धने (Dinesh Gunawardena)’ भयंकर आर्थिक संकट से गुजर रहे भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बने है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की दिनेश इससे पहले देश के गृह मंत्री का पद सम्भाल रहे थे। वह यहाँ प्रधानमंत्री के पद पर "रानिल विक्रमसिंघे" का स्थान लेंगे जो वर्तमान समय में श्रीलंका के राष्ट्रपति बन गए है। ध्यान रहे की श्रीलंका ने वर्ष 1948 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। और ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से फ़िलहाल श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।