हाल ही में, गृह मंत्रालय ने ITBP के महानिदेशक संजय अरोड़ा (IPS Sanjay Arora) को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। आपको बता दे की अब इस नई नियुक्ति के बाद अरोड़ा 31 जुलाई 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे। अरोड़ा ने यहाँ इस पद पर "राकेश अस्थाना" का स्थान लिया है। तमिलनाडु कैडर के 1988-बैच के अधिकारी अरोड़ा को वर्ष 2021 में ITBP का डीजी नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 सितंबर 2021 को भारत-चीन LAC गार्डिंग फोर्स का कार्यभार संभाला था।