हाल ही में, जारी किए गये केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 (Swachh Survekshan 2022) में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार छठवीं बार देश भर का सबसे साफ-सुथरे शहरों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहा है। पाठकों को बता दे की इंदौर के बाद सूरत और नवी मुंबई का नंबर आता है। वहीँ राज्य श्रेणी में, मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान रहा है।