हाल ही में, विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization) द्वारा जारी वर्ष 2022 के वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index 2022) में भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की वर्ष 2021 में भारत इस सूची में 46वें स्थान पर था। भारत की रैंकिंग 2015 के बाद से ही तेज रफ्तार से बढ़ रही है। 2015 में जहां भारत का जीआईआई 81 था, वहीं 2022 में यह 40वें पायदान पर पहुंच गया है।