हाल ही में, जैसिंडा अर्डर्न के इस्तीफे के बाद न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने क्रिस हिपकिंस (Chris Hipkins) को नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। वर्तमान समय में क्रिस न्यूजीलैंड के पुलिस, शिक्षा और सार्वजनिक सेवामंत्री के रूप में कार्य कर रहे है। आपको बता दे की न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी का कार्यकाल इसी वर्ष समाप्त हो जाएगा। देश में 14 अक्टूबर को चुनाव हैं। इस बीच हिपकिंस को देश की जिम्मेदारी मिली है।