हाल ही में, भारतीय हॉकी स्टार रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली में स्टेडियम बनाया गया है। इसके साथ ही यह सम्मान पाने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। आपको बता दे की एमसीएफ रायबरेली का नाम अब ‘रानीस गर्ल्स हॉकी टर्फ (Rani’s Girls Hockey Turf)’ रखा गया है। रानी रामपाल मौजूदा समय में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं।