हाल ही में, पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड को 60 साल बाद ‘हेकानी जखालू’ के रूप में पहली महिला विधायक (MLA) मिली है। वर्ष 1963 में नगालैंड को राज्य का दर्जा मिलने के बाद से राज्य विधानसभा में किसी भी महिला प्रतिनिधि को नहीं देखा गया है। इस बार हुए विधानसभा चुनावों में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की उम्मीदवार हेकानी जखालू ने दीमापुर से ये जीत हासिल की है। 48 वर्षीय हेकानी ने कानून की पढ़ाई की है। और उन्होंने सेन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ से 2013 में कानून में स्नातक किया है।