हाल ही में, जारी विश्व बैंक के लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक-2023 में भारत को कौनसा स्थान मिला है?

Haal Hee Me , Jari Vishwa Bank Ke logistic Pradarshan Suchkank - 2023 Me Bharat Ko Kaunsa Sthan Mila Hai ?


हाल ही में, जारी विश्व बैंक के लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक 2023 (World Logistic Performance Index 2023) में 139 देशों की सूची में भारत को 38वां स्थान मिला है। इससे पहले देश में वर्ष 2022 में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (NLP) भी शुरू की गई थी, जिसका मकसद तेजी से सामान पहुंचाना, परिवहन संबंधी चुनौतियों को खत्म करना, विनिर्माण क्षेत्र के लिए समय को घटाना और धन को बचाना था। विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन नीतियों से भारत को लाभ मिला है।