हाल ही में, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफ़नमौला खिलाड़ी सलीम दुरानी (Salim Durani) का 88 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। यह एक आलराउंडर खिलाड़ी थे जिन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले थे, जिसमें उनके नाम 1202 रन और 75 विकेट थे। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 50 पारियों में एक शतक और सात अर्द्धशतक लगाए थे। आपको बता दे की दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था।