हाल ही में, कौन अमेरिकी प्रभाव वाले ग्रुप NATO का 31वां सदस्य देश बना है?

Haal Hee Me , Kaun American Prabhav Wale Group NATO Ka 31th Sadasya Desh Banaa Hai ?


हाल ही में, उत्तरी यूरोपीय देश फिनलैंड अमेरिकी प्रभाव वाले ग्रुप NATO का 31वां सदस्य देश बन गया है। आपको बता दें की इसके पहले संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई पश्चिमी यूरोपीय देशों द्वारा सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए वर्ष 1949 में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन का गठन किया गया था। फ़िनलैंड से पहले नाटो के 30 सदस्य थे जिसमे गठबंधन के 12 संस्थापक सदस्य - बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका थे।