हाल ही में, गुजरात के गांधीनगर के कलोल में भारत के पहले नैनो लिक्विड DAP फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन किया गया है। आपको बता दे की यह नैनो लिक्विड DAP लगभग 50 किलो फॉस्फोरस फर्टिलाइजर को रिप्लेस करेगा। इसमें 8% नाइट्रोजन और 16% फॉस्फोरस है। इस फर्टिलाइजर की 500 mL की एक बोतल 45 किलो यूरिया के बराबर है। इस प्रकार के प्लांट को शुरू करने का उद्देश्य यह है की लिक्विड फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से ट्रेडिशनल DAP की खपत 90 लाख टन तक कम हो जाएगी। इससे फर्टिलाइजर के आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी।