हाल ही में, चिकित्सा के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार यानी नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Medicine 2023) की घोषणा हुई है। पाठकों को बता दे की वर्ष 2023 के लिए ‘कैटालिन कारिको (Katalin Karikó)’ और ‘ड्रू वीसमैन (Drew Weissman)’ को यह पुरस्कार दिया गया है। ध्यान दे की उन्हें ये सम्मान न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए प्रदान किया गया है, जिसने कोविड -19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम किया है। वर्ष 2022 के लिए स्वीडिश आनुवंशिकीविद् स्वांते पाबो (Svante Paabo) को यह पुरस्कार दिया गया था।