हाल ही में, 01 दिसम्बर 2023 को भारत के राज्य नागालैंड का 61वां स्थापना दिवस (Nagaland Foundation Day : 01st December) मनाया गया है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की नागालैंड का 01 दिसंबर, 1963 को औपचारिक रूप से भारत संघ के 16वें राज्य के रूप में उद्घाटन किया गया था। इस दिन राज्य की 14 जनजातियाँ राजनीति में एक एकजुट होकर एक समूह बन गईं थीं। उस समय नागा लोग लंबे समय से ब्रिटिश शासन से आजाद होना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने काफी लंबे तक संघर्ष किया फिर इसके बाद उन्हें यह आजादी मिली थी। इससे उन्हें अपनी मांग (जमीन) मिली साथ ही भारत सरकार ने नागालैंड राज्य अधिनियम के माध्यम से एक राज्य का दर्जा दिया।