हाल ही में, कोटक महिंद्रा बैंक ने "सीएस राजन (CS Rajan)" को आगामी दो वर्षों के लिए बैंक का नया चेयरमैन बनाने की घोषणा की है। आपको बता दे की राजन ने यहाँ इस पद पर "प्रकाश आप्टे" का स्थान लिया है। इनका पूरा नाम चन्द्रशेखर राजन है जो 38 साल तक एक सिविल सर्वेंट के रूप में सर्विस करने के बाद साल 2016 में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के रूप में रिटायर हुए थे। वर्तमान समय में राजन अक्टूबर 2022 से बैंक के बोर्ड में एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं।