हाल ही में, कौन चंद्रमा पर पहुंचने वाला अब तक का पांचवां देश बना है?

Haal Hee Me , Kaun Chandrama Par Pahunchne Wala Ab Tak Ka Panchwa Desh Banaa Hai ?


हाल ही में, जापान ने अन्तरिक्ष की दुनिया में अब तक की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहाँ जापान ने चांद पर अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी (JAXA) ने पुष्टि की है कि उसके "मून स्नाइपर" रोबोटिक एक्सप्लोरर ने सफलतापूर्वक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की। आपको बता दे की इस नई उपलब्धी के बाद जापान चाँद पर पहुँचने वाला दुनिया का अब तक का पांचवां देश बन गया है, इससे पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत इस कार्य को अंजाम दे चुके है।