Kandla
= कांडला() (Kandla)
Category: place
कंडला भारत के गुजरात प्रान्त में कच्छ जिले में स्थित देश का सब से बड़ा बंदरगाह है। आयात-निर्यात से पूरे विश्व के साथ जुड़ा हुआ है। कंडला बंदरगाह का प्रशासन कंडला पोर्ट ट्रस्ट के हाथ में है जिसका पूरा नियंत्रण भारत सरकार के जहाजरानी मंत्रालय के हाथ है। । कंडला का नाम बदल कर अब दीनदयाल बंदरगाह कर दिया गया है। निर्देशांक: 23°02′N 70°13′E / 23.03°N 70.22°E / 23.03; 70.22कंडला बंदरगाह कच्छ के अखात में पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से २५६ नोटीकल माईल, मुंबइ बंदरगाह से ४३० नोटीकल माईल की दूरी पर स्थित है। कंडला भारत के सब से बड़े १२ मुख्य बंदरगाहो में से कार्गो हेन्डलींग में सब से बड़ा है। कंडला बंदरगाह से प्रतिवर्ष ७०,००० मिलियन टन से भी ज्यादा कार्गो हेन्डल कीया जाता है। बंदरगाह का संचालन स्थानिक तौर पर कंडला पॉर्ट ट्रस्ट के हस्तक है, जीसका प्रशासनिक कार्यालय गांधीधाम में स्थित है। ट्रस्ट का संचालन भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के द्वारा होता है। चेरमेन की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की जाती है। कंडला बंदरगाह से तरलपदार्थ, नमक, लोहा, रसायण ईत्यादी की आयात-निर्यात होती है। कंडला खास आर्थिक क्षेत्र जो स्पेश्यल ईकोनोमिक झोन से जाना जाता है। ये कंडला पॉर्ट से सीर्फ ९ कि.मि. की दूरी पर है। ये पूरे भारत एवम एशिया का सब से पहला खास आर्थिक क्षेत्र है। जीसकी स्थापना ई.स. १९६५ में हुई थी। , कंडला एसईझेड सब से बड़ा विविधलक्षी एसईझेड है। कंडला भारत का सब से पहला फ्री ट्रेड झोन है। भारत और पाकिस्तान के बटवारे के बाद देश का प्रमुख कराची बंदरगाह पाकिस्तान में चला गया था। जीस की कमी पूरी करने हेतु ई.स. १९५० में पश्विम भारत में अरबी समुद्र के कच्छ के अखात के तट पर कंडला बंदरगाह की स्थापना की गई थी। कंडला पॉर्ट अधिकृत जालस्थल
कांडला meaning in english