बर्लिन (Berlin) = Berlin
Category: place
बर्लिन जर्मनी की राजधानी और इसके 16 राज्यों में से एक है। यह बर्लिन-ब्रैन्डनबर्ग मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के मध्य में, जर्मनी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी जनसंख्या 34 लाख है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बर्लिन यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। यूरोप के यातायात के लिए यह एक धुरी के समान है। यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं। यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और रात्रि-जीवन काफी प्रसिद्ध हैं। बर्लिन 13वीं शताब्दी में स्थापित हुआ और इस क्षेत्र के कई राज्यों और साम्राज्यों की राजधानी रहा- प्रुशिया राज्य (1701 से), जर्मन साम्राज्य (1871-1918), वेइमार गणतंत्र (1919-1932) और तीसरी राइख (1933-1945). द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इस शहर का विभाजन हो गया। पूर्वी बर्लिन जर्मन लोकतान्त्रिक गणराज्य (पूर्वी जर्मनी) की राजधानी बना और बर्लिन दीवार से घिरा पश्चिमी बर्लिन पश्चिमी जर्मनी के हिस्से आया। 1989 में बर्लिन दीवार के टूटने पर बर्लिन शहर फिर एक हो गया और जर्मनी के एकीकरण के बाद पूरे जर्मनी की राजधानी बना। 52° 32मि. उत्तरी अक्षांश तथा 13° 24मिनट पूर्वी देशान्तर। यह उत्तर-पूर्वी जर्मनी में बाल्टिक सागर के तट से 110 मील अंदर की ओर एल्ब और ओडर नदियों के बीच स्प्री नदी के दोनों किनारों पर बसा हुआ है। द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व बर्लिन एक बड़ा समृद्धिशाली और सब प्रकार से उन्नत नगर था। यूरोप में लंदन और पेरिस के बाद इसी का स्थान था। पर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय (1945 ई.) नगर में इतना अधिक परिवर्तन हुआ कि इसका सारा ढाँचा ही बदल गया। यह मुख्यत: दो भागों में विभाजित हो गया - एक पश्चिमी बर्लिन और दूसरा पूर्वी बर्लिन। पश्चिमी बर्लिन वस्तुत: पश्चिमी जर्मनी के संघीय गणराज्य की राजधानी के रूप में था और इस पर संयुक्त राज्य अमरीका, ग्रेट ब्रिटेन तथा फ्रांस का संयुक्त अधिकार था। पूर्वी बर्लिन पूर्णतया पूर्वी जर्मनी के लोकतान्त्रिक गणराज्य के अंतर्गत हो गया तथा वास्तव में यह रूस की संरक्षण में था। यूरोपीय स्तर पर बर्लिन एक नया नगर माना जाता है। इसका विकास प्रारंभ में काल्न (Kalln) और बर्लिन नामक दो गाँवों से शुरू हुआ। ब
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।