क्रीट (Creet) = Crete
क्रीट पु † संज्ञा पुं॰ [सं॰ किरीट] किरीट नाम का शिरोभुषण । उ॰— क्रीट मुकुट शोभा बनी शुभ अंग बनी बनमाल । सुरदास प्रभु गोकुल जनमे, मोहन मदन गोपाल । —सुर (शब्द॰) ।
क्रीत या क्रीट (यूनानी: Κρήτη, क्रीति; अंग्रेज़ी: Crete, क्रीट) यूनान के द्वीपों में सब से बड़ा द्वीप है और भूमध्य सागर का पाँचवा सब से बड़ा द्वीप है। यह यूनान की आर्थिक व्यवस्था और यूनानी संस्कृति का बहुत महत्वपूर्ण अंग मन जाता है लेकिन इस द्वीप की अपनी एक अलग सांस्कृतिक पहचान भी है। आज से पाँच हज़ार साल पूर्व क्रीत "मिनोआई सभ्यता" नामक संस्कृति का केंद्र भी थी जो २७०० से १४२० ईसापूर्व के काल में फली-फूली और यूरोप की एक प्राचीनतम तहज़ीब मानी जाती है। क्रीट का प्राचीनतम नगर और राजधानी क्नोसस था, जो द्वीप के उत्तरी सागरतट पर पहाड़ों में बसा था। उसके और दक्षिणवर्ती फ़ीस्तस् के खंडहरों से उस सभ्यता के इतिहास पर पर्याप्त प्रकाश पड़ा है। क्नोसस में एक भूलभूलैया का खंडहर मिला है; विद्वानों ने उसे ग्रीक पुराणों की परंपरा में राजा मिनोस के वृभष मिनोतौर के कारागार की संज्ञा दी है। मिनोस संभवत: मिस्री फराऊनों के प्रथम राजवंश का समकालीन था। ग्रीक परंपरा के अनुसार मिनोतौर मानवीय रति का उपासक था जिसको प्रसन्न करने के लिये प्राचीन ग्रीस को अभिजातकुलीय सात तरुण और सात तरुणियाँ प्रतिवर्ष भेजनी पड़ती थीं। ग्रीक वीर थीसियस ने उसका वधकर ग्रीस को इस ऋणयंत्रणा से मुक्त किया। यह प्रसंग आर्यग्रीकों द्वारा क्रीटी सत्ता और ईजियाई सभ्यता के विध्वंस की ओर संकेत करता है। क्रीट के प्राचीन नगरों की खुदाइयों में जो वस्तुएँ मिली हैं उनसे उस सभ्यता की गतिविधि ज्ञात होती है। उनसे प्रकट है कि जीवन उस काल में उन्मुक्त बहता था, नारी स्वतंत्र थी, सुखी जीवन की सुविधाएँ प्राप्त थीं और कम से कम महलों में सुख सुविधा की सभी प्रकार की वस्तुएँ उपलब्ध थीं। महलों की दीवालों पर जो चित्र बने हैं उनसे तो उस कला का सौंदर्य प्रकट है ही, अनेक प्रकार के बर्तन भाँडों, खिलौनों, हाथीदाँत की मूर्तियों आदि से भी तत्कालीन कला के गौरव का ज्ञान प्राप्त होता है। क्रीट के भग्नावशेषों में अनेक अभिलेख मिले हैं जिनसे एक नई लिपि, क्रीटियों की अपनी लिपि, का पता चला है। पर अब तक न तो वह लिपि पढ़ी जा सकी है और न क्रीटियों की भाषा पर ही कोई प्रकाश पड़ा है। क्र
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।