प्लाइवुड (Plywood) = Plywood
परतदार लकड़ी या प्लाईवुड (जर्मन: Sperrholz, अंग्रेजी: Plywood, फ्रेंच: Contreplaqué) लकड़ी की अनेक पतली चादरों (परतों) से निर्मित एक प्रकार का कृत्रिम काष्ठ है। परतें परस्पर चिपकाई जाती हैं ताकि अधिक मजबूती के लिए आसन्न परतों के बीच लकड़ी के तंतु एक दूसरे से समकोण पर रहें। आमतौर पर परतें विषम संख्या में होती हैं क्योंकि समरूपता के कारण बोर्ड के मुड़ने की संभावना कम हो जाती है। विभिन्न उपयोगों के लिए प्लाईवुड की अनेक किस्में उपलब्ध हैं। ऊष्णकटिबंधीय प्लाईवुड हमेशा मेरांती या एशियाई क्षेत्र की ऊष्णकटिबंधीय लकड़ी की मिश्रित प्रजातियों से बना होता है। ऊष्णकटिबंधीय प्लाईवुड अपने घनत्व, शक्ति, परतों की एकरूपता और उच्च गुणवत्ता के कारण मृदुकाष्ठ (सॉफ्टवुड) प्लाईवुड पर अपनी श्रेष्ठता समेटे हुए हैं। यदि उच्च मानकों के साथ निर्मित हो तो यह आमतौर पर अनेक बाजारों में अधिमूल्य पर बेचा जाता है। ऊष्णकटिबंधीय प्लाईवुड ब्रिटेन, जापान, ताइवान, इंडोनेशिया, कोरिया, दुबई और विश्व के अन्य प्रमुख शहरों में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। यह अनेक क्षेत्रों में निर्माण के प्रयोजन के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प है। मृदुकाष्ठ (सॉफ्टवुड) एनेल यह आमतौर पर डगलस देवदार या शंकुवृक्ष (स्प्रूस), चीड़ और देवदार (सामूहिक रूप से स्प्रूस-पाइन-फर या एसपीएफ़ के नाम से ज्ञात) से बना होता है और विशेष तौर पर निर्माण एवं औद्योगिक प्रयोजनों के लिए इसका इस्तेमाल होता है। प्लाईवुड अत्यंत व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के उत्पादों में से एक है। यह ज्वलनशील, लचीला, सस्ता, साध्य, पुनर्चक्रणीय होता है और आमतौर पर स्थानीय रूप से उत्पादित किया जा सकता है। प्लाईवुड पेड़ों से छीली गई लकड़ी की पतली परतों से बनाया जाता है। प्लाईवुड बनाने के लिए इन परतों (वीनियरों) (या पोशिशों) को परस्पर एक साथ चिपकाया जाता हैं। पोशिश (वीनियर) की प्रत्येक परत में तंतुओं की दिशा अगली परत के लम्बवत होती है। परतों की संख्या हमेशा विषम होती है ताकि चादर संतुलित रहे और मुड़े नहीं। प्लाईवुड जिस प्रकार जुड़ा हुआ होता है (संयोजित भाग विषम संख्या में और तंतु आमने-सामने रहते हैं) उसकी वजह से इसका तंतुओं की दिशा के लम्बवत मुड़ना बहुत ही कठिन है। सादा लकड़ी के बजाय प्लाईवुड का प्रयोग करने का एक आम कारण इसका चटखने, सिकुड़ने, बल
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।