कोलंबो (Colombo) = Colombo
Category: place
सिंहली भाषा के तीन शबद कोला, अंबा और थोटा शब्दों के गठजोड़ से कोलंबो जिसका अर्थ है "आमों का बागीचा" श्रीलंका की राजधानी है। पुर्तगाल के खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस के सम्मान में बाद में इसका नाम बदल कर कोलंबो रखा गया। यह श्रीलंका का सबसे बड़ा शहर भी है तथा इसकी जनसँख्या सन 2003 में 2,234,289 थी। कोलंबो का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है। कोलंबो, श्रीलंका का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश की राजधानी भी है। यह शहर नए तथा औपनिवेशिक इमारतों का सुंदर सम्मिश्रण है। कोलंबो नाम के पीछे कई कहानियां प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार कोलंबो नाम का उच्चारण सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने 1505 ई. में किया था। दूसरी कहानी के अनुसार यह नाम सिंहली शब्द कोला-अम्बा-थोता से आया। सिंहली भाषा में इस शब्द का अर्थ होता आम के वृक्षों वाला बंदरगाह है। एक अन्य कहानी के अनुसार यह शब्द कोलोन-थोता से आया। जिसका शाब्दिक अर्थ होता है केलानी नदी पर स्थित बंदरगाह। यहां घूमने लायक कई जगह है। गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क और राष्ट्रीय संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। चूंकि कोलंबो एक प्राकृतिक बंदरगाह है। इस कारण यह प्राचीन काल से ही विभिन्न देशों से जुड़ा रहा है। रोम, अरब तथा चीन के व्यापारी यहां 2000 वर्ष पहले से ही आते रहे हैं। प्रसिद्ध यात्री इब्नबतूता 14वीं शताब्दी में यहां आया था। उसने कोलंबो का उल्लेख कालांपू के रूप में किया है। 8वीं शताब्दी के आसपास से ही अरब व्यापारी यहां बसने लगे थे। इसके बाद क्रमश: पुर्तगाली, डच तथा ब्रिटिश आए। अंतत: ब्रिटिशों ने इस देश पर 1815 ई. में कब्जा कर लिया। 1948 ई. में यह देश अंग्रेजों के कब्जे से मुक्त होकर स्वतंत्र हुआ। यह एक सार्वजनिक पार्क है। यह सुंदर पार्क औपनिवेशिक शैली में बने टाउन हाल के ठीक सामने है। इस पार्क का नाम प्रसिद्ध राजा दुतुगामुनु की माता के नाम पर रखा गया है। इस पार्क का निर्माण ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था। उस समय इस पार्क को रानी विक्टोरिया के नाम पर विक्टोरिया पार्क के नाम से जाना जाता था। अभी भी टूरिस्ट गाइड इस पार्क का उल्लेख विक्टोरिया पार्क के नाम से करते हैं। इस पार्क में भगवान बुद्ध की एक विशाल मूर्ति स्थापित है। इसके अलावा इस पार्क में एक छोटा चिडियाघर, बच्चों का
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।