Download Gk In Hindi App

pyrite Meaning In Hindi

pyrite meaning in Hindi

pyrite = पाइराइट (Pairait)


Category: element
Pairait के पर्यायवाची:


माक्षिक या पाइराइट (Pyrite) एक खनिज है जो लौह और गंधक का यौगिक (Fe S2) है। इसे 'मूर्खों का सोना' (fool's gold) भी कहते हैं। इसमें लौह की मात्रा ४६.६ प्रतिशत रहती है। लौह खनिज होते हुए भी पाइराइट का उपयोग लौह उद्योग में नहीं होता, क्योंकि इसमें विद्यमान गंधक की मात्रा लोहे के लिए बड़ी हानिकारक होती है। पाइराइट का महत्व इस खनिज से उपलब्ध गंध के कारण है। गंधक से गंधक का अम्ल तैयार किया जाता है, जो वर्तमान युग के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण रसायन है। यह खनिज क्यूविक समुदाय में क्रिस्टलीय होता है। इसके क्रिस्टल घन या 'पाइरिटोहेड्रॉन' (pyritohedron) आकृति में मिलते हैं। पाइराइट के घन फलकों पर बहुधा धारियाँ पड़ी रहती हैं। इन की विशेषता यह है कि एक फलक की धारियाँ दूसरी निकटवर्ती फलक की धारियों पर समकोण बनाती हैं। पाइराइट कभी कभी कंकड़ की और कभी कभी अरीय (radiating) आकृति में भी मिलता है। धारीय आकृति के सुंदर क्रिस्टलों का 'पाइराइट सूर्य' कहकर संबोधित किया जाता है। इस खनिज का रंग पीतल के समान पीला होता है, पर इसके चूर्ण का रंग हरा-काला, या गुलाबी-काला, होता है। इसकी चमक दैदीप्यमान धात्वक है। इसी कारण इस खनिज से स्वर्ण का भ्रम होता है और इसे 'मूर्खों का सोना' कहा जाता है। इसका विदलन शंखाभ (conchoidal) होता है। हथौड़ा मारने पर इससे चिनगारियाँ निकलती हैं। इसकी कठोरता ६ से ६.५ तक तथा आपेक्षिक घनत्व ४.८ से ५.१ तक है। पाइराइट खनिज सभी भौमिक परिस्थितियों में मिलता है, पर इसके बृहत् आर्थिक निक्षेप सीमित हैं। आग्नेय शैलों में यह छोटे छोटे कणों के रूप में मिलता है ऊलिटिक (oolitic) आकृति का पाइराइट जलज उद्गम का माना गया है। इसके अतिरिक्त धातुकशिराओं (ore veins) में यह अन्य खनिजों के साथ मिलता है। स्पेन, तस्मानिया, इंग्लैंड, कोलोरैडो, बोलिविया आदि देश पाइराट उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत में पाइराइट प्राय: सभी वर्गों की शिलाओं में मिलता है। बिहार में शाहाबाद जिले में आमझौर के निकट पाइराइट के अच्छे निक्षेप हैं। इनमें गंधक की प्रतिशत मात्रा लगभग ४० है। यहाँ पाइराइट का भण्डार लगभग सात लाख टन अनुमानित किया गया है। रोहतास के निकट भी पाइराइट के निक्षेप हैं पर वे अपेक्षाकृत छोटे हैं। शिमला के दक्षिण में केप्रोंथाल जिले में तथा अल्मोड़ा में भी यह खनिज मिलता है।
Tags: Pairait meaning in Hindi. pyrite meaning in hindi. pyrite in hindi language. What is meaning of pyrite in Hindi dictionary? pyrite ka matalab hindi me kya hai (pyrite का हिन्दी में मतलब ). Pairait in hindi. Hindi meaning of pyrite , pyrite ka matalab hindi me, pyrite का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is pyrite ? Who is pyrite ? Where is pyrite English to Hindi dictionary(शब्दकोश).

Pairait Question answers :


हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ये शब्द भी देखें: Pairait(पाइराइट),

synonyms of pyrite . What are synonyms of pyrite pyrite similar words, pyrite synonyms in English, along with the derivation of the word pyrite is also given here for your enlightenment. "synonym" and "similar words" both reveal the same expressions. What is the synonym of pyrite in English?

Keywords:-

Synonym of pyrite


हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ Pairait meaning in Gujarati: pyrite
Translate pyrite
Pairait meaning in Marathi: पायराइट
Translate पायराइट
Pairait meaning in Bengali: পাইরাইট
Translate পাইরাইট
Pairait meaning in Telugu: పైరైట్
Translate పైరైట్
Pairait meaning in Tamil: பைரைட்
Translate பைரைட்
QUESTION ANSWERS CATEGORIES

MORE MOCK TEST CATEGORIES