Hamlet
Meaning In Hindi
Hamlet
meaning in Hindi
Hamlet
= हैमलेट (Hamlet)
Hamlet के पर्यायवाची:
हैमलेट (Hamlet) शेक्सपियर का एक दु:खांत नाटक है, जिसका अभिनय सर्वप्रथम सन् १६०३ ई. तथा प्रकाशन सन् १६०४ ई. के लगभग हुआ था। डेनमार्क का राजा क्लाडियस अपने भाई की हत्या करके सिंहासनारूढ़ हुआ। मृत राजा की पत्नी गरट्रूड, जिसकी सहायता से हत्या संपन्न हुई थी, अब क्लाडियस की पत्नी तथा डेनमार्क की महारानी बन गई। इस प्रकार अपने पिता की मृत्यु के बाद मृत राजा का पुत्र हैमलेट उत्तराधिकार से वंचित रह जाता है। हैमलेट तब विटेनबर्ग से, जहाँ वह विद्यार्थी था, वापस लौटता है तब उसके पिता की प्रेतात्मा उसे क्याडियस और गरट्रूट के अपराध से अवगत कराती है तथा क्लाडियस के प्रति प्रतिहिंसा के लिए प्रेरित करती है। हैमलेट स्वभाव से विषादग्रस्त तथा दीर्घसूत्री है, अत: वह प्रतिहिंसा का कार्य टालता जाता है। अपनी प्रतिहिंसा की भावना छिपाने के लिए हैमलेट एक विक्षिप्त व्यक्ति के समान व्यवहार करता है जिससे लोगों के मन में यह धारण होती है कि वह लार्ड चेंबरलेन पोलोनियस की पुत्री ओफीलिया के प्रेम में पागल हो गया है। ओफीलिया को उसने प्यार किया था किंतु बाद में उसके प्रति हैमलेट का व्यवहार अनिश्चित एवं व्यंगपूर्ण हो गया। अपने पिता की प्रेतात्मा द्वारा बताए हुए जघन्य तथ्यों की पुष्टि हैमलेट एक ऐसे नाट्य अभिनय के माध्यम से करता है जिसमें उसके पिता के वध की कथा दुहराई गई है। क्लाडियस की तीव्र प्रतिक्रिया से हैमलेट के मन में यह निश्चित हो जाता है कि प्रेतात्मा द्वारा बताई हुई बातें सत्य हैं। नाट्य अभिनय के उपरांत वह अपनी माता की भर्त्सना करता है तथा क्लाडियस के धोखे में परदे के पीछे छिपे हुए पोलोनियस को मार डालता है। अब क्लाडियस हैमलेट की हत्या के लिए व्यवस्था करता है और इस अभिप्राय से उसे इंग्लैंड भेजता है। रास्ते में समुद्री डाकू उसे बंदी बनाते हैं और वह डेनमार्क लौट आता है। ओफीलिया की मृत्यु होती है तथा पोलोनियस का पुत्र एवं ओफीलिया का भाई लेयरटीज हैमलेट को द्वंद युद्ध के लिए चुनौती देता है। लेयरटीज को क्लाडियस का समर्थन प्राप्त है। वह विष से बुझी हुई तलवार देकर हैमलेट से लड़ता है। दोनों घायल होते हैं और मरते हैं। अपनी मृत्यु के पूर्व हैमलेट क्लाडियस को मार डालता है और गरट्रूड भी अनजाने में विष मिली हुई मदिरा पीकर मर जाती है। इस नाटक में अनेक महत्वपूर्ण नैतिक और मनोवैज्ञानिक प्रश्नों क
Tags: Hamlet meaning in Hindi. Hamlet
meaning in hindi. Hamlet
in hindi language. What is meaning of Hamlet
in Hindi dictionary? Hamlet
ka matalab hindi me kya hai (Hamlet
का हिन्दी में मतलब ). Hamlet in hindi. Hindi meaning of Hamlet
, Hamlet
ka matalab hindi me, Hamlet
का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Hamlet
? Who is Hamlet
? Where is Hamlet
English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
क
ख
ग
घ
च
छ
ज
झ
ट
ठ
ड
ढ
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
य
र
ल
व
श
ष
स
ह
क्ष
त्र
ज्ञ
ये शब्द भी देखें:
Hamlet(हैमलेट),
synonyms of Hamlet
. What are synonyms of Hamlet
Hamlet
similar words, Hamlet
synonyms in English, along with the derivation of the word Hamlet
is also given here for your enlightenment. "synonym" and "similar words" both reveal the same expressions. What is the synonym of Hamlet
in English?
Keywords:-
Synonym of Hamlet
हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
क
ख
ग
घ
च
छ
ज
झ
ट
ठ
ड
ढ
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
य
र
ल
व
श
ष
स
ह
क्ष
त्र
ज्ञ
Hamlet meaning in Gujarati: હેમ્લેટ
Translate હેમ્લેટ
Hamlet meaning in Marathi: हॅम्लेट
Translate हॅम्लेट
Hamlet meaning in Bengali: হ্যামলেট
Translate হ্যামলেট
Hamlet meaning in Telugu: హామ్లెట్
Translate హామ్లెట్
Hamlet meaning in Tamil: ஹேம்லெட்
Translate ஹேம்லெட்