Rajasthan Gk in Hindi >>> राजस्थान की झीलें >>फतहसागर झील उदयपुर

फतहसागर झील (उदयपुर)
राज. के उदयपुर जिले में स्थित इस मीठे पानी की झील का निर्माण मेवाड के शासक जयसिंह ने 1678 ई. में करवाया। बाद में यह अतिवृष्टि होने के कारण नष्ट हो गई। तब इसका पुनर्निर्माण 1889 में महाराजा फतेहसिंह ने करवाया तथा इसकी आधार शिला ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई। अतः: इस झील को फतहसागर झील कहा गया। इस झील में टापू है। जिस पर नेहरू उद्यान बना है। इस झील में शोर वेधशाला भी बनी है।
फतहसागर झील में अहमदाबाद संस्थान ने 1975 में भारत की पहली सौर वेधशाला स्थापित की। इसी झील के समीप बेल्जियम निर्मित टेलिस्कोप की स्थापना सूर्य और उसकी गतिविधियों के अध्ययन के लिए की गई। फतहसागर झील से उदयपुर को पेय जल की आपूर्ति की जाती है। उदयपुर के देवाली गांव में स्थित होने के कारण इसे देवाली तालाब भी कहा जाता है।


इस विषय से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री
साम्भर झील
राजस्थान की मुख्य झीलें
डीडवाना पचपदरा लूणकरणसर आदि झीलें
जयसमंद झील
राजसमंद झील
पिछोला झील
उदयसागर झील
फतहसागर झील उदयपुर
नक्की झील
आनासागर झील अजमेर
फॉयसागर झील
पुष्कर झील अजमेर
सीलीसेढ झील
कोलायत झील बीकानेर
अन्य विषय

पढने हेतु अन्य अध्ययन सामग्री