Rajasthan Gk in Hindi >>> राजस्थान की झीलें >>नक्की झील

नक्की झील
राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। झील का निर्माण ज्वालामुखी उद्भेदन से हुआ अर्थात यह एक प्राकृतिक झील है। मान्यता के अनुसार इस झील की खुदाई देवताओं ने अपने नाखुनों से की थी अतः: इसे नक्की झील कहा जाता है। यह झील पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। इस झील में टापू है। जिस पर रघुनाथ जी का मन्दिर बना है। इसके अलावा इस झील के एक तरफ मेंढक जैसी चट्टान बनी हुई है। जिसे "टॉड रॉक" कहा जाता है।आख्यानों के अनुसार इसका निर्माण देवताओं द्वारा अपने नाखूनों से खोदकर किया गया है। एक चट्टान की आकृति महिला के समान है। जिसे "नन रॉक" कहा जाता है। एक आकृति लड़का-लड़की जैसी है। जिसे "कप्पल रॉक" कहा जाता है। इसके अलावा यहाँ हाथी गुफा, चम्पा गुफा, रामझरोखा, पैरट रॉक अन्य दर्शनीय स्थल है। यह झील गरासिया जनजाति का आध्यात्मिक केन्द्र है। अतः: लोग अपने मृतको की अस्थियों का विसर्जन नक्की झील में ही करते है। इसके समीप ही "अर्बुजा देवी" का मन्दिर स्थित है। अतः: इस पर्वत को आबू पर्वत कहा जाता है।


इस विषय से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री
साम्भर झील
राजस्थान की मुख्य झीलें
डीडवाना पचपदरा लूणकरणसर आदि झीलें
जयसमंद झील
राजसमंद झील
पिछोला झील
उदयसागर झील
फतहसागर झील उदयपुर
नक्की झील
आनासागर झील अजमेर
फॉयसागर झील
पुष्कर झील अजमेर
सीलीसेढ झील
कोलायत झील बीकानेर
अन्य विषय

पढने हेतु अन्य अध्ययन सामग्री