लाल (Laal) = Red
Laal के पर्यायवाची: बेटा, लाल, पुत्र, बेटे, रक्तवर्ण,
लाललाल पु॰लाललाल ^1 संज्ञा पुं॰ [सं॰ लालक]
1. छोटा और प्रिय बालक । प्यारा बच्चा ।
2. बेटा । पुत्र । लड़का । उ॰—(क) जसुमति माय लाल अपने को शुभ दिन डोल झुलायो । फगुवा दियो सकल गोपिन को भयो सबन मन भायो । —सूर (शब्द॰) । (ख) केहिके अब मैं शरणै जावों । बोलौ लाल बहुत दुख पावों । — विश्राम (शब्द॰) ।
3. प्रिय व्यक्ति । प्यारा आदमी । उ॰— (क) आजु यासों बोलि चालि हँसि खेलि लेहु लाल काल्हि ऐसी ग्वारि लाऊँ काम की कुमारी सी । —केशव (शब्द॰) । (ख) बरनत कबि जोहै मुग्धा के भेदन में ललिता ललित सों प्रघट लाल लखि लेहु । —रघुनाथ (शब्द॰) ।
4. प्रणयी । प्रेमी । उ॰—(क देत जताए प्रगट जो जावक लागौ भाल । नव नागरि के नेह सों भले बने हौ लाल । —रसनिधि (शब्द॰) । (घ) मेरेई उर गड़ि गए तेरेई द्दग लाल । जनि पतियाउ लखौ इन्है दरपन लैकै लाल । —रसनिधि (शब्द॰) । विशेष—इस शब्द का प्रयोग प्रायः कविता और बोलचाल में किसी प्रिय व्यक्ति के लिये संबोधन के रूप में होता है ।
4. श्रीकृष्ण चंद्र का एक नाम । उ॰—सुमन कुंज विहरत सदा दै गलवाँही माल । वंदौं चरन सरोज नित जुगुल लाडिली लाल । —मन्नालाल (शब्द॰) । लाल ^2 संज्ञा पुं॰ [सं॰ लालन] दुलार । लाड़ । प्यार । उ॰— जो बन सायर मुझते रसिया लाल कराय । अब कबीर पाँजी परे पंथी आवहिं जाय । —कबीर (शब्द॰) । लाल ^3 संज्ञा पुं॰ [सं॰ लाला] पतला थूक जो प्रायः बच्चों और वृद्धों के मुँह से बहा करता है । लाला । लार । लाल पु † ^4 संज्ञा स्त्रीलिंग [सं॰ लालसा] लालसा । इच्छा । अभिलाषा । चाह । उ॰—(क) मुभ्र कलाई अति बनी सुभ्रजघ गज चाल । सोरह श्रृंगार वरन के करहिं देवता लाल । —जायसी (शब्द॰) (ख) सुर नर गंध्रव लाल कराहीं । उलटे चलहिं स्वर्ग कहँ जाहीं । —जायसी (शब्द॰) । लाल ^5 संज्ञा पुं॰ [फारसी] मानिक या माणिक्य नाम का रत्न । विशेष दे॰ 'मानिक' । उ—(क) कंचन के खंभ मयारि मरुवा- डाँडी खचि हीरा विच लाल प्रबाल । —सूर (शब्द॰) । (ख) यह ललित लाल कैधौं लसत दिग्भामिनि के भाल को । — केशव (शब्द॰) । (ग) कुंदन सीद यह बाल कौं हीरा लाल लगाइ । रतन जटित की दुति तबै लीला द्दग सरसाइ । — रसनिधि (शब्द॰) । (घ) नख नग जाल लाल अंगुलि प्रबाल माल नूपुर मराल ये अनूप रव नाँउड़े । —देव (शब्द॰) । मुहावरा—लाल उगलना = बहुत अच्छी और प्यारी बातें कहना । मीठी और सुंदर बातें कहना । ला
Tags: Laal meaning in English. Laal in English. Laal in English language. What is meaning of Laal in English dictionary? Laal ka matalab english me kya hai (Laal का अंग्रेजी में मतलब ). Laal अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of Laal. English meaning of Laal , Laal ka matalab english me, Laal का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। Laal kaun hai? Laal kahan hai? Laal kya hai? Laal kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).लाल को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.