गूलर (Goolar) = Gular
Goolar के पर्यायवाची:
गूलर ^२ † संज्ञा पुं॰ [देश॰] मेढक । दादुर ।
गूलर (Ficus racemosa) फिकस कुल (Ficus) का एक विशाल वृक्ष है। इसे संस्कृत में उदुम्बर, बांग्ला में हुमुर, मराठी में उदुम्बर, गुजराती में उम्बरा, अरबी में जमीझ, फारसी में अंजीरे आदम कहते हैं। इस पर फूल नहीं आते। इसकी शाखाओं में से फल उत्पन्न होते हैं। फल गोल-गोल अंजीर की तरह होते हैं और इसमें से सफेद-सफेद दूध निकलता है। इसके पत्ते लभेड़े के पत्तों जैसे होते हैं। नदी के उदुम्बर के पत्ते और फूल गूलर के पत्तों-फल से छोटे होते हैं। Ficus glomerata Roxb.गूलर, २ प्रकार का होता है- नदी उदुम्बर और कठूमर। कठूमर के पत्ते गूलर के पत्तों से बडे होते हैं। इसके पत्तों को छूने से हाथों में खुजली होने लगती है और पत्तों में से दूध निकलता है। गूलर शीतल, गर्भसंधानकारक, व्रणरोपक, रूक्ष, कसैला, भारी, मधुर, अस्थिसंधान कारक एवं वर्ण को उज्ज्वल करने वाला है कफपित्त, अतिसार तथा योनि रोग को नष्ट करने वाला है। गूलर कई तरह गुण वाला तथा रसवीर्य और विपाक में उससे कुछ हीन है। गूलर का एक भेद काकोदुम्बरी अथवा कठूमर है। संस्कृत - काकोदुम्बरी,हिंदी - कठूमर,बं- काकडुमुर, कालाउम्बर तथा बोखाडा,गुजराती- टेडौम्बरो,अरबी - तनवरि,फारसी - अंजीरेदस्ती,अंग्रेजी - किगूटी। गुण- कठूमर स्तम्भक, शीतल, कसैला, तथा पित्तकफ, व्रण, श्वेतकुष्ट, पाण्डुरोग, अर्श, कामला, दाह, रक्तातिसार, रक्तविकार, शोथ, उर्ध्वश्वास एवं त्वग दोष विनाशक है।
Tags: Goolar meaning in English. Goolar in English. Goolar in English language. What is meaning of Goolar in English dictionary? Goolar ka matalab english me kya hai (Goolar का अंग्रेजी में मतलब ). Goolar अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of Goolar. English meaning of Goolar , Goolar ka matalab english me, Goolar का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। Goolar kaun hai? Goolar kahan hai? Goolar kya hai? Goolar kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).गूलर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.