भारतवर्ष (BhaaratVarsh) = India
BhaaratVarsh के पर्यायवाची: भारत, हिंदुस्तान,
भारतवर्ष संज्ञा पुं॰ पुराणानुसार जंबू द्वीप के अंतर्गत नौ वर्षों या खंडों में से एक जो हिमालय के दक्षिण ओर गंगोत्तरी से लेकर कन्याकुमारी तक और सिंधु नदी से ब्रह्मपुत्र तक फैला हुआ है । आर्यावर्त । हिंदुस्तान । विशेष— ब्रह्मपुराण में इसे भरतद्वीप लिखा है और अंग, यव, मलय, शंख, कुश और बाराह आदि द्वीपों को इसका उपद्वीप लिखा है जिन्हें अब अनाम, जावा, मालाय, आस्ट्रेलिया आदि कहते हैं और जो भारतीय द्वीपपुंज के अँर्तगत माने जाते हैं । ब्रह्मांडपुराण में इसके इंद्रद्वीप, कशेरु, ताम्रपर्ण, गभस्ति- मानु, नागद्वीप, साम्य, गंधर्व और वरुण ये नौ विभाग बतलाए गए हैं और लिखा है कि प्रजा का भरण पोषण करने के कारण मनु को भरत कहते हैं । उन्हीं भरत के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा । कुछ लोगों का मत है कि दुष्यतं के पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम 'भारत' पड़ा । इसी प्रकार भिन्न-भिन्न पुराणों में इस संबंध में भिन्न-भिन्न बातें दी हैं ।
भारत (अंग्रेज़ी: Bharat, अंग्रेज़ी में: इंडिया, अंग्रेज़ी: India) (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य अंग्रेज़ी: Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने 18वीं औ
Tags: BhaaratVarsh meaning in English. BhaaratVarsh in English. BhaaratVarsh in English language. What is meaning of BhaaratVarsh in English dictionary? BhaaratVarsh ka matalab english me kya hai (BhaaratVarsh का अंग्रेजी में मतलब ). BhaaratVarsh अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of BhaaratVarsh. English meaning of BhaaratVarsh , BhaaratVarsh ka matalab english me, BhaaratVarsh का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। BhaaratVarsh kaun hai? BhaaratVarsh kahan hai? BhaaratVarsh kya hai? BhaaratVarsh kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).भारतवर्ष को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.